फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में हुआ सिलेंडरों का वितरण

Mon, 13 Jul 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में रविवार को ढाई माह बाद रसोई गैस सिलेंडर के ट्रक पहुंचे। बारिश में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के पहरे में लोगों को रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। गैस वाहन आने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


सोमेश्वर इलाके में पिछले ढाई माह से रसोई गैस का वाहन नहीं पहुंचा था। गैस नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार दिन में क्षेत्र में रसोई गैस के तीन ट्रक सिलेंडर लेकर पहुंचे।

ट्रक आने की सूचना मिलने पर वितरण स्थलों पर उपभोक्ता खाली गैस सिलेंडर लेकर पहुंचने लगे। विभाग के कार्मिकों ने सोमेश्वर बाजार, अर्जुन राट, भवरी, टाना आदि इलाकों में पुलिस के पहरे में रसोई गैस बांटी।
विज्ञापन


सोमेश्वर बाजार में भी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में रसोई गैस का वितरण किया गया। क्षेत्र में तीन ट्रकों में आए कुल 700 सिलेंडर उपभोक्ताओं को बांटे गए।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिमाह रसोई गैस का वाहन आना चाहिए, ताकि लोगों को रसोई गैस कि किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें