मनरेगा जॉब कार्डधारक मजदूरों को छह माह से अधिक समय से भुगतान नहीं हो रहा है। फुलई जागेश्वर के प्रधान हरिमोहन भट्ट ने डीडीओ और बीडीओ को ज्ञापन देकर श्रमिकों का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई।
प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से श्रमिकों ने दिसंबर में कार्य पूरा कर लिया। इसके बाद जनवरी, फरवरी में भी काम किया।
ग्राम पंचायत से पत्रावली तैयार कर बीडीओ कार्यालय में काफी पहले ही जमा कर दी है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है। उन्होंने डीडीओ और बीडीओ को ज्ञापन देकर श्रमिकों का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की है।
इधर डीडीओ डीडी पंत ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों को ऑनलाइन भुगतान होता है बीडीओ के स्तर से ही यह प्रक्रिया पूरी की जानी है। उन्होंने बीडीओ को भुगतान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।