अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन और वीआईपी भ्रमण को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। बुधवार को जिले के सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों ने पुलिस टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, जिले के प्रवेश मार्गों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन भी किया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग और आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने वाले कुल 112 वाहन चालकों के चालान किए गए।
थाना भतरौंजखान पुलिस ने यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर तीन वाहनों को सीज किया। वहीं बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 18 बाहरी लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 15 बाहरी लोगों का पुलिस सत्यापन कराया गया। संवाद