फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तड़ागताल झील परियोजना और चौखुटिया-गनाई मार्ग को लेकर तेज हुई कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। तड़ागताल झील परियोजना, चौखुटिया-गनाई मोटर मार्ग तथा क्षेत्र की पीएमजीएसवाई की सड़कों के विकास को लेकर बुधवार को दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट ने तड़ागताल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान तड़ागताल सुधार समिति के अध्यक्ष बुद्धि सिंह बिष्ट ने जनप्रतिनिधियों के साथ तड़ागताल झील परियोजना और क्षेत्रीय सड़क संपर्क से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में सहमति बनी कि तड़ागताल झील परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए एक शिष्टमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। शिष्टमंडल मुख्यमंत्री को परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए सिंचाई एवं पर्यटन विभाग को संयुक्त रूप से झील विकास का संकल्पना पत्र तैयार करने के निर्देश देने का अनुरोध करेगा। इसके अलावा चौखुटिया-गनाई मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने की दिशा में भी प्रयास तेज करने पर सहमति बनी। इसके तहत शिष्टमंडल केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से दिल्ली में मुलाकात करेगा।
प्रतिनिधियों का कहना है कि यह मार्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकता है। साथ ही यह सेना की आवाजाही के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने तथा कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल शाही, गोपाल गोस्वामी, दीपक नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें