फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुलिस ने फरार हत्यारोपी को अल्मोड़ा के करबला से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर के रस्यारागांव में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने करबला तिराहे से गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
24 जनवरी को सोमेश्वर तहसील के रस्यारागांव में घास के लिए जंगल जा रही महिलाओं को कूड़ेदान के पास कुंदन राम (43) का शव पड़ा मिला था। कुंदन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के गंभीर निशान थे। तब सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 25 जनवरी को मृतक के भाई हरीश राम ने थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर दी। तहरीर पर आरोपी दीपक पांडे (34) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1), 352 और एससी, एसटी एक्ट की धारा 3(1)द/3(1)घ/3(2)(वी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। तब दीपक पांडे फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम लगातार उसकी गिरफ्तार के लिए प्रयासरत रही। बावजूद इसके टीम को सफलता नहीं मिल पा रही थी। आखिरकार, पुलिस टीम को सर्विलांस सेल की मदद से रविवार को सफलता मिली। टीम ने फरार हत्या आरोपी को अल्मोड़ा के करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

-
अल्मोड़ा में अपने परिचितों से पैसा लेने पहुंचा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 18 जनवरी की शाम दुकान से घर को जाते समय रास्ते में आरोपी और मृतक की आपसी अनबन हो गई थी। इस पर आरोपी ने पत्थर से कुंदन राम के सिर में मार दिया। इसके बाद कुंदन की मौत हो गई। आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से गाजियाबाद, गुड़गांव, दिल्ली, बनारस में छिपकर रहा। पैसे समाप्त हो जाने बाद वह अल्मोड़ा में अपने परिचितों से पैसा लेने पहुंचा था। तभी मौका पाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

-
वर्जन :

पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। -चंद्रशेखर आर घोडके, एसएसपी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें