फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओ किसान जाग आज तेरो इम्तिहान छ...’

विज्ञापन
नशा नही रोजगार दो आंदोलन की वर्षगांठ पर बसभीड़ा में जनवादी गीत गाते उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीस - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बसभीड़ा में नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की 37वीं वर्षगांठ के मौके पर रैली निकाली गई। रैली में लोग ‘ओ जवान उठ आज तेरो इम्तिहान छ, ओ किसान जाग आज तेरो इम्तिहान छ...’ समेत अन्य लोकगीत गाते चल रहे थे। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने नशा मुक्त और माफियामुक्त उत्तराखंड राज्य निर्माण की दिशा में जुटने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने आंदोलन की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए उत्तराखंड की तस्वीर बदलने के लिए सभी संघर्षशील ताकतों को एक मंच पर आने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने उत्तराखंड की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, लचर शिक्षा प्रणाली सहित आम जनता से जुड़े तमाम बिंदुओं को उठाया। इस मौके पर बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, चुनाव में नशे का बढ़ता प्रभाव, रोजगार के संसाधनों का अभाव आदि पर चर्चा हुई। सरकार से जंगली सूअर और बंदरों से कृषकों को निजात दिलाने की मांग की गई। बैठक में खेती किसानी से जुड़ी समस्याओं पर भी मंथन हुआ। वहां डीके जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, डा. कुलदीप सिंह बिष्ट, एलडी मठपाल, मोहन कांडपाल, प्रकाश जोशी, महेश पांडे, महेश फुलारा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें