फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मिनी स्टेडियम में खिलाड़ी जल्द दिखाएंगे अपना हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर के रैत में जल्द मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा, इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। युवा कल्याण विभाग ने स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इसके जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद जगी है। ऐसे में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सोमेश्वर के रैत गांव स्थित धूनी गैर स्थान में एक करोड़ की लागत से जल्द मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम धरातल पर उतरेगा। अब तक खेल मैदान नहीं होने से यहां की खेल प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इसका असर उनके खेलों पर पड़ रहा है।
युवा कल्याण विभाग ने पहल कर भूमि का चयन कर मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्टेडियम बनने से खेल प्रतिभाओं के चेहरों पर मुस्कान है।

-भूमि का चयन कर मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसको जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा। -प्रशांत कुमार चौहान, युवा कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें