फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिले मेडिकल क्लेम

Sun, 19 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया स्पोर्ट्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि देश में खेल सुविधाएं बढ़ाने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहित करने की जरूरत है। खिलाड़ियों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से वार्ता में श्री गुप्ता ने कहा संस्था खिलाड़ियों के हित में काम कर रही है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों में काफी संभावनाएं हैं, लेकिन सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। जमीन स्तर पर खेल सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों को खेलों के साथ ही पढ़ाई भी करनी चाहिए। उनकी संस्था भाजपा खेल प्रकोष्ठ के साथ खिलाड़ियों के हित में काम कर रही है। संस्था ने कई ऐसे खिलाड़ियों को मदद की है जो आर्थिक संकट के चलते राष्ट्रीय और अंतरराट्रीय स्तर पर भाग नहीं ले पा रहे थे। खिलाड़ियों को मेडिकल क्लेम सुविधाएं भी दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि संस्था के तत्वावधान में दो मई से 15 मई तक इंफाल में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं, जिसमें 10 स्पर्धाओं में पूरे देश से खिलाड़ी भाग लेंगे।

पत्रकार वार्ता के बाद श्री गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव मैंत्रम गुना सिंह, उप्र महामंत्री अनिरुद्ध शर्मा ने यहां खिलाड़ियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी नशे के दुष्प्रभावों से समाज को जागृत करें। इससे पहले पदाधिकारियों का यहां पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष दीप चंद्र टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, मंत्री कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, दीपक कपूर, रवि रौतेला आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें