अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में अब खिलाड़ी मखमली सिलेक्शन 10 घास की हरियाली के बीच अपने हुनर को निखार रहे हैं। खिलाड़ियों को खेलों के बेहतर अभ्यास की सुविधा देने को उद्यान विभाग ने 20 लाख रुपये से मैदान में घास ही यह प्रजाति रोपी। खेल विभाग मैदान में रोपी गई सिलेक्शन 10 घास की हरियाली को बनाए रखने को मैदान में स्थापित स्प्रिंकलर हेड की मद्द से घास पर पानी की बौछार कर इसे सींचा रहा है। ताकि मैदान की हरियाली बरकरार रहे। खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा न हो।
वर्तमान में खेल कार्यालय अल्मोड़ा के अधीन एचएनबी स्टेडियम में 300 से अधिक खिलाड़ी हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, फुटबॉल, एथलेटिक्स और ताइक्वांडो आदि खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। डीएओ महेशी आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों को अभ्यास की बेहतर सुविधा देने के लिए मैदान में यह घास रोपी गई है। मैदान की घास की लगातार निगरानी कर उसे समय-समय पर सींचा जा रहा है। ताकि मैदान में घास को कोई नुकसान न पहुंचे।