फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व पर जगह-जगह चला पौधारोपण अभियान

विज्ञापन
बिरोड़ा में पौधरोपण करती स्कूली छात्राएं और जवान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर/मौलेखाल। हरेला पर्व पर विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर रोपे गए पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण से जल स्रोत भी रिचार्ज होंगे। साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा परिसर में पौधारोपण की शुरुआत प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल और प्रबंधक डॉ. एसएस पथनी ने पौधा रोपकर की। विद्यालय परिसर और मृग विहार में छात्रों और शिक्षकों ने 150 पौधे रोपे। प्रशासन के सहयोग से होटल एसोसिएशन ने कसारदेवी में 500 देवदार और फलदार पौधे रोपे। इसमें सचिव हरीश जोशी, अरुण वर्मा, बद्रीविशाल अग्रवाल, राजेंद्र जोशी, नमन गुरुरानी, कलक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल समेत कार्मिकों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत सिराड़ में ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। जिसमें सेवानिवृत्त सैनिकों ने भी भाग लिया। ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, निवर्तमान प्रधान संजय कुमार, हिमांशु सिराड़ी आदि ने भागीदारी की। उधर उत्तरी कुमाऊं वृत्त परिसर कार्यालय में वन कार्मिकों ने चौड़ी पत्ती और फलदार प्रजाति के पौधे रोपे। हिंदू जागरण मंच ने सिराड़ बिरौड़ा में 400 पौधे लगाए।
लोअर मालरोड कर्नाटकखोला में तेजपत्ता, बांज, बुरांश, उतीश, पदम और नींबू प्रजाति के पौधे रोपे गए। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, सचिव हेम जोशी मौजूद थे। जाखसौड़ा गांव में सरपंच दिनेश पिलख्वाल, बीडीसी सदस्य जगमोहन पिलख्वाल, निवर्तमान प्रधान हर्ष पिलख्वाल आदि ने पौधे लगाए। सोमश्वर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के अलावा खौड़िया, बिलौरी, पिनाथ लमगड़ा, पैखाम आदि इलाकों में पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

मनरेगा योजना से सल्ट के भवाली, डूंगला, गढ़कोट, रगडगाड़, मवलगांव सहित 14 गांवों में तेजपात, आंवला, नींबू, अमरूद, आम के 15 हजार पौधे रोपित किए गए। 40 हेक्टेयर क्षेत्र में 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बीडीओ रवि कुमार सैनी, डीपीओ गंभीर चंद रमोला आदि ने भाग लिया। सल्ट पब्लिक स्कूल ने पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल, थाना सल्ट, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, एसबीआई मौलेखाल, पंजाब नेशनल बैंक मरचूला में पौधों के तैयार गमले भेंट किए गए। सप्ताहभर में 500 पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर स्कूल निदेशक कंचन रावत, प्रधानाचार्य माधुरी भट्ट आदि उपस्थित थीं।
सेना के जवानों ने एक ही दिन में रोपे 50 हजार पौधे
अल्मोड़ा। 13 सिख रेजीमेंट और 130 इन्फेंट्री बटालियन पर्यावरण कंपनी के जवानों ने स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के सहयोग से सिराड़ इलाके में एक ही दिन में 50 हजार पौधे रोपकर कीर्तिमान हासिल किया। 13 सिख रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा की अगुवाई में सिख रेजीमेंट और एसटीएफ के जवानों ने पूरे दिन इस अभियान में हिस्सा लिया। उनके अलावा सिराड़ और बिरोड़ा गांव के दर्जनों ग्रामीणों के अलावा इंटर कालेज बिरोड़ा, बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा, आर्य कन्या इंटर कालेज, जीजीआइसी डीनापानी, हिंदू जागरण मंच, प्राइमरी पाठशाला सिराड़ के छात्र-छात्राओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर 13 सिख रेजीमेंट के ले. कर्नल सन्नी राठी, कैप्टन हरदीप, सूबेदार मेजर संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इधर पुलिस के एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन सहित सभी थाना क्षेत्रों में पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें