फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग योजनाओं के लिए मिले छह करोड़

Sun, 24 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में करीब एक अरब की लागत से चार पंपिंग योजनाओं का निर्माण चल रहा है। बजट की कमी के चलते निर्माण कार्य की गति काफी सुस्त चल रही थी।
विज्ञापन


 गत दिनों क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने योजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद बजट मुहैया कराने को शासन के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब शासन ने जल निगम को छह करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।

जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी ब्लॉक में दोड़म, सरयू-दन्यां, पनार-भनोली और लमगड़ा में कपिलेश्वर-बानड़ी पंपिंग योजनाओं का निर्माण चल रहा है। निविदा की शर्तों के मुताबिक यह काम एक साल पहले ही पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन योजनाओं का निर्माण काफी सुस्त गति से चल रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने 20 दिसंबर को कपिलेश्वर-बानणी देवी, दो जनवरी को सरयू-दन्यां पंपिंग योजनाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने काम की सुस्त रफ्तार पर पर नाराजगी जताते हुए हर हाल में 30 जून तक योजनाओं में पानी चलाने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए थे।

इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने बजट की कमी के चलते काम की गति धीमी होने की जानकारी कुंजवाल को दी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विभाग के प्रबंध निदेशक और सचिव को फोन पर जल्द बजट आवंटित करने के निर्देश दिए थे।

इन योजनाओं के लिए शासन ने पेयजल निगम को छह करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता राम बाबू मौर्या ने बताया कि छह करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं में काम तेजी से चल रहा है। 30 जून तक पानी चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें