फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद की मिनी मैराथन

Sun, 24 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। विभिन्न वर्गों में विक्रम सिंह मटियानी, लक्ष्मी जीना, दर्शन सिंह रावत, रीता बिष्ट, रमेश चंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


क्रास कंट्री रेस चौघानपाटा से करबला तक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा और जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

सब जूनियर बालक वर्ग में विक्रम सिंह मटियानी, ऋतिक राज, अमित भट्ट, बालिका वर्ग में लक्ष्मी जीना, मांसी मेहता, भूमिका कनवाल, जूनियर वर्ग बालक में दर्शन सिंह रावत, चंदन सिंह गडिय़ा, गिरीश राम, महिला वर्ग में रीता बिष्ट, मंजू आर्या, हेमा जोशी, पुरुष वर्ग में रमेश चंद्रा, रवींद्र सिंह, दीपक सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सभी वर्गों में पहले तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये पुरस्कार और मेडल दिए गए। दौड़ में 77 उत्तराखंड एनसीसी बटालियन के सौ कैडेटों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी एम वेंकट नरसिम्हा रेड्डी, छावनी परिषद उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, कार्यालय अधीक्षक पान सिंह खोलिया, स्वच्छता निरीक्षक राजेश बिष्ट, मिथलेश थापा, देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे। संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया।

क्रास कंट्री रेस के निर्णायक दिनेश पंत, गोपाल सिंह खोलिया, धन सिंह धौनी, चंदन मेहता, सोबन कनवाल, सुरेश वर्मा, पंकज टम्टा, भुवन चिलवाल, कैलाश डोलिया, दीपक शाही, रक्षा रौतेला, नवीन वर्मा, गणेश शाही, हरीश गोस्वामी, रेनू बिष्ट, हीरा कनवाल, गोकुल शाही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें