फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष ग्राम की स्थापित करने की योजना ठंडे बस्ते में

Fri, 31 Mar 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा शासनकाल में अल्मोड़ा नगर के निकट भैंसवाड़ा फार्म में मंजूर आयुष ग्राम खोलने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। आयुष ग्राम के लिए भैंसवाड़ा फार्म में सरकार ने आयुर्वेदिक विभाग के नाम पर करीब पांच हेक्टेयर भूमि भी स्थानांतरित कर दी थी, लेकिन इस प्रस्ताव को आज तक शासन स्तर से हरी झंडी नहीं मिल पाई है। जिससे काम आगे नहीं बढ़ सका है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के कार्यकाल में भैंसवाड़ा फार्म में आयुष ग्राम खोलने की योजना को मंजूरी मिली थी। इस योजना के अंतर्गत आयुष ग्राम में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पांचों पद्धतियों का समन्वय करके 60 बैड का अस्पताल भी खोला जाना प्रस्तावित था। इसके लिए आयुर्वेदिक विभाग के नाम पर पांच हेक्टेयर भूमि भी हस्तांतरित कर दी गई थी। योजना के तहत आयुष ग्राम में बाह्य रोगी विभाग, अंतर रोगी विभाग के साथ ही आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक, योग, यूनिट, पैथोलॉजी प्रयोगशाला, रेडियोलॉजी विभाग, आकस्मिक उपचार विभाग स्थापित किए जाने थे। साथ ही योग सेंटर की स्थापना, आयुष ग्राम में औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी कृषिकरण के साथ ही गाय के दूध और गोमूत्र की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जानी थी। 

प्रस्तावित आयुष ग्राम शुपालन, वन विभाग, उद्यान, कृषि और अन्य विभागों से समन्वय से स्थापित होना था। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भैंसवाड़ा फार्म के अंतिम छोर पर विभाग के नाम पर पांच हेक्टयर भूमि स्थानांतरित हुई है। आयुष ग्राम का प्रस्ताव करीब चार साल से शासन स्तर पर अटका है। देखना है अब भाजपा की नई सरकार इसके लिए क्या करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें