विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सरकार ने जन कल्याण और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को कई योजनाएं चलाई हैं। पात्रों को लाभ मिले बगैर सरकारी योजनाओं का कोई औचित्य नहीं है। लमगड़ा ब्लॉक के कपकोट स्थित सैम मंदिर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए श्री कुंजवाल ने लोगों से गांव की तरक्की के लिए मिल कर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए विधायक निधि से 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
श्री कुंजवाल ने कहा कि सरकार द्वारा योजनाएं चलाना ही काफी नहीं अपितु योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। जरूरतमंदों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने लोगों से उन्नत बीज, खाद ओर नई तकनीक का प्रयोग कर खेती को रोजगारपरक बनाने का आह्वान किया। श्री कुंजवाल ने क्षेत्र के विकास को स्वीकृत योजनाओं और किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति अध्यक्ष बहादुर सिंह नैनवाल और संचालन पूर्व बीडीसी सदस्य बालम सिंह कपकोटी ने किया। जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, प्रताप राम, रमेश मेलकानी, त्रिलोक ङ्क्षसह सुंदर जोशी, नवल रावत, शिवराम आर्या, हरेंद्र आर्या, दीवान सतवाल, विजय बहादुर, माधुरी फत्र्याल, धीरेंद्र बोरा, मनोज रावत, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाड़ा, देवेंद्र धौनी, राजू कपकोटी, गंगा राम आदि ने विचार रखे।