फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीड़ के पिरूल ने बढ़ाई वन महकमे की दुश्वारियां

Thu, 11 Jun 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल क्षेत्र के जंगल जल रहे हैं, मजदूरों और संसाधनों की कमी के कारण वन महकमा पहले ही दावानल पर काबू पाने के लिए लाचार नजर आ रहा था। अब रही-सही कसर जंगलों में गिर रहे चीड़ के पिरूल ने पूरी कर दी। इस बार वन विभाग ने पिरूल उठान का लाइसेंस तक निर्गत नहीं किया है। बीते साल तक कोयला बनाने वाली कंपनियों को लाइसेंस दिए जाते थे, कंपनी ग्रामीणों के माध्यम से पिरूल उठान का कार्य करती थी।
विज्ञापन


फायर सीजन अमूमन 15 मार्च से शुरू हो जाता है, दावानल की दृष्टि से पिरूल को काफी खतरनाक माना जाता है। वन विभाग पहले ही कोयला अथवा अन्य सामग्री बनाने वाली कंपनियों को पिरूल उठाने का लाइसेंस देती थी, पिछले वर्ष तक काशीपुर की सुयस कंपनी पिरूल उठाने का लाइसेंस दिया जाता था, कंपनी पिरूल से टिकली का कोयला बनाती थी, इससे जहां जंगलों में आग की घटनाएं कम होती थी, वहीं  ग्रामीणों को एक रूपया प्रति किलो पिरूल के हिसाब से भुगतान किया जाता था। वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र तिवारी ने बताया कि इस बार पिरूल उठान के लिए कहीं से भी निविदाएं नहीं लगी। अभी तक इसका ठेका नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि वनागिभन की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जंगलों में छुटपुट घटनाएं हुई हैं। अलबत्ता असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। जो भी वनों को आग के हवाले करेगा पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माना किया जाएगा साथ ही कड़ी सजा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें