फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची की अंत्येष्टि में शामिल हुए सीएम रावत

Thu, 11 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की चाची देवकी देवी (83) का गुरुवार को गांव के नवाड़ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएम रावत भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने चाची की अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत की चाची देवकी देवी की शव यात्रा उनके पैतृक निवास मोहनरी से शुरू हुई। नवाड़ घाट पर देवकी देवी के पांचों पुत्रों नारायण सिंह, दिनेश सिंह, चंदन सिंह, चित्रांगद सिंह, मनोहर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शव यात्रा में सीएम रावत के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, टी बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर कठायत, अल्मोड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, देव गिरि, मदन कठायत, नवीन जोशी, पूरन करगेती, रमेश किरौला, कैलाश चंद्र, विनोद चंद्र आदि के अलावा जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसपी केएस नगन्याल, एसडीएम ध्याम सिंह आदि के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल थे। फोटो- (मेल से हल्द्वानी भेज दी गई हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें