नगरपालिका बोर्ड की हुई मासिक बैठक में सदस्यों ने विद्युत, सड़क, पेयजल और संचार सेवा को लेकर अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखीं और अधिकारियों से समाधान की मांग की। आक्रोश जताया कि जल संस्थान द्वारा रास्तों और नालियों में अव्यवस्थित तरीके से पानी की लाइनें डाली जा रही हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने गोपालधारा मार्ग पर अव्यवस्थित तरीके से बिछाई गई लाइन को 15 दिन के भीतर व्यवस्थित करने को जल संस्थान से कहा। चेताया कि अन्यथा जल संस्थान के विरुद्ध पालिका आंदोलन को बाध्य होगी।
सदस्यों ने कहा कि नगर के कई वार्डों में बिजली पोल टेढ़े हैं, उन्हें बदला जाए। बिजली व्यवस्था दूर की जाए। इस पर विभाग के उपखंड अधिकरी संतोष अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि सभासदों के साथ निरीक्षण कर खामियों को दूर किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने लिंकरोड में नाली के बीच डाले गए पोल को हटने के अलावा कहा कि पूर्व में कैबिनेट द्वारा नगर में 300 पोल स्वीकत किए थे। विभाग ने 20 पोल लगाए पर सूची उपलब्ध नहीं लगाई।
बीएसएनएल की समीक्षा में सदस्यों ने कहा कि विभाग के निष्प्रयोज्य पोल मोहल्लों के रास्ते में लगे हैं, उन्हें हटाया जाए। विभाग की संचार अव्यवस्था भी दूर हो। लोनिवि पर हुई चर्चा में सदस्यों ने कहा कि जियो कंपनी द्वारा केबल डालने के लिए मालरोड खोदी गई है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। दुर्घना की आशंका बनी है। नालियां मलबे से पट गई हैं।
जल संस्थान के एसई केएस खाती ने बताया कि रास्तों और नाली से पाइल लाइन हटाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में बीएसएनएस के सीसी रजवार, मनीषपंत, लोनिवि के एई डीसी पांडे, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, सभासद दीपा साह, तरन्नुम बी, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, विजय पांडे, अमित साह, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिषट, हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, रेखा अल्मियां, आशा रावत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. डेनियल आदि उपस्थित थे।