फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन का 14 सदस्यीय दल पिंडारी ग्लेशियर रवाना

Tue, 11 Jun 2019 11:38 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
पिंडारी ग्लेशियर रवाना होता भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन का दल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नंदा देवी चोटी आरोहण में लापता सात विदेशी पर्वतारोहियों और एक भारतीय नागरिक की खोच और बचाव कार्य शुरु हो गया है। इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन (आईएमएफ) का 14  सदस्यीय दल मंगलवार को पिंडारी ग्लेशियर की ओर रवाना हो गया है। 
विज्ञापन


यह दल आज खरकिया में रुकेगा। 12 जून को दल द्वारी फरकिया पहुंचेगा। 13 जून से दल पिंडारी ग्लेशियर में रेसक्यू करेगा। दल की अगुवाई कर रहे ध्रुव जोशी ने बताया कि जीरो प्वाइंट पर बेस कैंप बनाया जाएगा। दल के सभी सदस्य रेसक्यू  अभियान में प्रशिक्षित हैं। बता दें कि लापता होने वाले पर्वतारोहियों में अल्पाइन क्लांइबर मार्टिन मोरेन और उसके छह विदेशी पर्वतारोहियों के अलावा आईएमएफ के लाइजनिंग आफिसर चेतन पांडे भी शामिल हैं। अब इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन (आइएमएफ) का 14  सदस्यीय दल पिंडारी ग्लेशियर मार्ग से नंदा देवी चोटी में रेसक्यू करेगा। इस टीम के लिए सेटेलाइट फोन, दवाई व पोर्टर आदि की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन ने की है। दल की  गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें मदद की जा सके। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें