फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशु छोड़े तो भरना होगा 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर में लावारिस गाय, कुत्तों आदि पशुओं के बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका परिषद शहर में पशु लावारिस छोड़ने वाले लोगों से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलेगी।
शहर में लावारिस पशु कई बार लोगों को चोटिल कर चुके हैं। कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। पालिका परिषद पूर्व में कई बार गायों को पकड़कर गो सदन बाजपुर भी भेज चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग गायों को शहर में लावारिस छोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि फिर से लावारिस गायों को पकड़कर गो सदन भेजने के लिए अभियान चलेगा। जिन लोगों द्वारा अपने पशु नगर में लावारिस छोड़े जाएंगे। ऐसे पशुओं के पकड़े जाने पर उनके स्वामियों से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने पशुओं गाय, कुत्ते आदि को शहर में लावारिस न छोड़ें। उन्हें घरों में ही बांधकर रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें