फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फिजिशियन अवकाश पर, मरीज परेशान

Mon, 16 Jun 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के एकमात्र फिजिशियन के अवकाश पर जाने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। लंबे समय से लोग यहां एक अन्य फिजिशियन की मांग कर हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले अस्पताल में सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द, सिर दर्द आदि के जूझते हुए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। यहां फिजिशियन कक्ष में लटके ताले देखकर मरीजों को बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी है।
इस दौरान कुछ मरीजों ने इमरजेंसी में उपचार किया। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में रोगियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अल्मोड़ा के साथ-साथ बागेश्वर जिले से भी बड़ी संख्या में रोगी आते हैं। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए एक और फिजिशियन को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग

भाई मनोज को बुखार होने पर अस्पताल लाए थे। फिजिशियन नहीं होने से निजी अस्पताल को जाना पड़ा। - जगदीश सिंह, निवासी कोसी
20 किमी से अधिक की दूरी तय कर परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन फिजिशियन के नहीं होने से वापस लौटना पड़ा। - जगदीश चंद्र, निवासी देवीधूरा

कोट

-फिजिशियन अवकाश पर हैं। जल्द उनके लौटते ही उपचार मिल पाएगा। - डॉ. एचसी गड़कोटी पीएमएस अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें