अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक न होने से मानसिक रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां मानसिक विकार वाले मरीज अस्पताल आते तो हैं, लेकिन उन्हें समुचित सलाह नहीं मिल पाती। जिस कारण मरीजों को उपचार के लिए बेस सहित हल्द्वानी जाना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का पद स्वीकृत होने के बावजूद लंबे से समय चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। यहां कोसी, धौलादेवी, हवालबाग, धौलछीना, माट, मटेना, सेराघाट आदि स्थानों से मरीज इलाज को पहुंचते हैं। विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मानसिक रोगियों के साथ उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है।
कोट
जिला अस्पताल में लंबे समय से मनोचिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। शासन से तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है। - डॉ आरसी पंत सीएमओ अल्मोड़ा