फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा, डीएम ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भतरौंजखान के डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचे एक मरीज को देखने से मना कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम के आदेश पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

ग्राम लौकोट निवासी ललित पंत बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने रामनवमी की छुट्टी का बहाना बनाकर मरीज को देखने से इनकार कर दिया। पूछने पर पता चला कि अस्पताल में रामनवमी की कोई छुट्टी नहीं की गई है। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से की। इसके बाद तहसीलदार भिकियासैंण आनंद मेहरा और कानूनगो रमेश चंद्र ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। कानूनगो रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है। डीएम के आदेश पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी। लोगों का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें