अल्मोड़ा। बीते साल चारधाम यात्रा ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को अब तक यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिलने से नाराज फार्मेसी अधिकारियों ने सोमवार को भी काला फीता बांधकर विरोध जताया।
जिला चिकित्सालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने चारधाम यात्रा ड्यूटी के लंबित टीए बिलों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की। कहा कि यात्रा के दौरान भोजन व आवास की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। वहां जेएस मनराल, श्याम लाल, पवन जोशी, सुमन बिष्ट, जेएस देवडी आदि मौजूद रहे। संवाद