अल्मोड़ा। बीते वर्ष चारधाम यात्रा ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को अब तक यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिलने से नाराज फार्मेसी अधिकारियों ने शनिवार को भी काला फीता बांधकर विरोध जताया।
इस दौरान हुई बैठक में वक्ताओं ने चारधाम यात्रा ड्यूटी के लंबित टीए बिलों का भुगतान न होने पर रोष जताया। उन्होंने यात्रा के दौरान भोजन एवं आवास की उचित व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर जेएस मनराल, पवन जोशी, सुमन बिष्ट, जेएस देवड़ी आदि मौजूद रहे।