फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के अस्पतालों में फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Wed, 02 Sep 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में काला फीता बांधकर विरोध जताते फार्मासिस्ट।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य में जनहित और आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 को शीघ्र लागू करने की मांग तेज हो गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्टों ने जिले के सभी अस्पतालों में काला फीता बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में हुई सभा में वक्ताओं कहा कि संवर्ग में पदोन्नति के अवसर न होने पर प्रथम एसीपी के रूप में पदोन्नति के पद का वेतनमान 10, 16, 26 वर्ष पर दिया जाए। स्वास्थ्य उप केंद्र के लिए पूर्व में सृजित 391 पदों को पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने उड़ीसा और आसाम की तर्ज पर राज्य में फार्मेसी अधिकारी को चिकित्सक का प्रशिक्षण, अवकाश, चिकित्सा अवकाश, उपार्जित अवकाश देने की मांग की। कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग ड्यूटी, राजकीय कार्य से चिकित्सालय में न होने की स्थिति, कैलाश मानसरोवर यात्रा आदि में फार्मेसी अधिकारी के अकेले दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा के दृष्टिगत फार्मेसी अधिकारी को जनहित में उड़ीसा और आसाम राज्य में प्रचलित व्यवस्थाओं की तर्ज पर चिकित्सक की अनुपस्थिति में सूचीबद्ध रोगों के लिए सूचीबद्ध औषधियां रोगी को देने के लिए अधिकृत किया जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डीके जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपीएस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, जिला मंत्री रजनीश जोशी, संगठन मंत्री जगदीश चंद्र, संयुक्त मंत्री प्रेम प्रकाश, कोषाध्यक्ष कैलाश पपने, संप्रेक्षक माया पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें