फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चनौदा में आज मनाया जाएगा शहीद दिवस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Wed, 02 Sep 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चनौदा ​स्थित शहीद स्थल। 
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बौरारो घाटी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की स्मृति में बुधवार को चनौदा में शहीद दिवस मनाया जाएगा। शहीद स्मारक और गांधी आश्रम परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया जाएगा। साथ ही नई पीढ़ी को उनके त्याग, देशभक्ति और संघर्ष से परिचित कराने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


1942 के आंदोलन से जुड़ा है दो सितंबर का इतिहास

बौरारो घाटी के इतिहास में दो सितंबर का विशेष महत्व है। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान क्षेत्र के 42 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें से छह आंदोलनकारियों की जेल में ही मौत हो गई थी। उनके बलिदान की स्मृति में हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके योगदान को याद किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में यहां के लोगों की भूमिका की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें