फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में पेट्रोल संकट गहराया, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Thu, 14 May 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नीखेत में पेट्रोल पंप में लगा समाप्त का बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में पेट्रोल की कमी से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर के केमू स्टेशन स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को भी पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो सका। इससे लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बुधवार शाम को ही पंप का स्टॉक खत्म हो गया था। इसके बाद पंप पर पेट्रोल नहीं होने का सूचना बोर्ड लगा दिया गया। बृहस्पतिवार को भी सप्लाई वाहन नहीं पहुंचने से स्थिति जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

पेट्रोल नहीं मिलने पर कई लोग ताड़ीखेत और मजखाली स्थित पेट्रोल पंपों का रुख करते दिखे। खासतौर पर दैनिक आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। पर्यटन सीजन के बीच ईंधन संकट से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए पर्यटक भी प्रभावित हुए। पंप संचालक चितरंजन मंगोली ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक पेट्रोल का टैंकर पहुंचने की उम्मीद है जिसके बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें