जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कार्मिक एकता मंच के पदाधिकारीगण।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कार्मिक एकता मंच की शुक्रवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया के साथ बैठक हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने संवाद शून्यता समाप्त करने के लिए कार्मिक संघों के साथ हर तीसरे माह नियमित रूप से बैठक आयोजित करने पर जोर दिया।
कर्मचारी नेताओं ने जिलाधिकारी से ब्लाकों विकासखंडों में कार्मिकों के लिए आवासों का करने, विकास भवन तक आने जाने के लिए यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने, समस्त दैनिक, संविदा, अस्थाई, स्थायी रुप से कार्यरत कार्मिकों को हर हाल में माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान किए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि डीएम ने उनके स्तर से होने वाली मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने और शेष समस्याओं के समाधान के लिए शासन से अनुरोध करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में मंच के अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, संरक्षक पंकज कांडपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र पाठक, महासचिव दिगंबर फुलोरिया, सलाहकार श्याम सिंह रावत, महेंद्र गुसाई, पुष्कर भैसोड़ा, ललित तिवारी आदि थे।