फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटा व्यक्ति स्याल्दे विकासखंड स्थित घर पहुंचा

विज्ञापन
अल्मोड़ा में लोगों से अपील करते पालिका कर्मी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विदेश से लौटा विकासखंड स्याल्दे का बसई गांव निवासी एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ रविवार रात सल्ट मौलेखाल पहुंचा। क्षेत्र के लोगों को इसकी भनक लगी और इससे क्षेत्रवासी भयभीत हैं। हालांकि स्वास्थ्य परीक्षण में फिलहाल इस व्यक्ति के कोरोना वायरस से ग्रस्त होने की सूचना नहीं है। ऐहतियात के तौर पर फिलहाल गांव में ही उसके घर में उसे आइसोलेसन में रखा गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि एक दिन पूर्व विदेश में रहने वाला यह व्यक्ति स्याल्दे विकासखंड स्थित अपने गांव रिश्तेदारों ले मिलने आया था। रविवार रात को यह व्यक्ति अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली लौट रहा था। प्रशासन को मौलेखाल में रविवार रात को इस व्यक्ति के विदेश से आने की सूचना मिली। जिसके बाद इस व्यक्ति की थर्मल स्केनिंग की गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी देवायल डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि विदेशी व्यक्ति में करोना वायरस की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। यह व्यक्ति आसपास के किन-किन लोगों से मिला इसके बारे में उसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके घर में उसे क्वारंटीन कर आइसोलेशन में रखा गया है।
प्रधान द्वारा फैलाई गई अफवाह से लोग हुए भयभीत
अल्मोड़ा। बसई के गांव के प्रधान भावना देवी के सोशल मीडिया में आम सूचना जारी कर गांव को लोगों को सूचित किया था कि गांव में विदेश से आया व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इस सूचना से स्याल्दे ब्लाक समेत मौलेखाल तहसील क्षेत्र में लोग भयभीत हो गए। व वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया। बाद में प्रधान ने इसको लेकर क्षमा याचना का पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें