फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवालय परिसर में शौचालय निर्माण को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला के प्राचीन शिव मंदिर प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन शौचालय निर्माण का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शौचालय में छत पड़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पालिका क्षेत्र के लोग भड़क गए। यहां पालिका कार्यालय पर लोगों ने प्रदर्शन किया कहा कि देवालय के सामने शौचालय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में एसडीएम और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि शौचालय अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद लोग माने।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका की तरफ से शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। पालिका का कहना है कि आसपास कहीं भी शौचालय नहीं है। यहां पर बड़े मेले आयोजित होते हैं। इसके अलावा तमाम अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। इसीलिए शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा था। लोगों का कहना है कि आस्था के केंद्र मंदिर परिसर में शौचालय का निर्माण होने से जहां धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, वहीं शौचालय के पिट से प्राचीन नौले का पानी भी दूषित होने की आशंका है।
कहा कि पूर्व में भी काम रोकने के लिए पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। कुछ दिन कार्य रुका, अब छत डाली जा रही है। लोगों ने अध्यक्ष सहित सभासदों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि यदि निर्माण पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन होगा। थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में प्रभारी ईओ एसडीएम अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शौचालय के लिए अन्यत्र जमीन चयनित करने का आश्वासन देकर फिलहाल लोगों को शांत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान कवींद्र सिंह कुवार्बी, मदन कुवार्बी, कमल सिंह, बीडीसी नीरज तिवारी, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रधान हेमा कुवार्बी, हरी राम, कुबेर सिंह, कमलेश बोरा, पालिकाध्यक्ष कल्पना देवी, सभासद उमा रावत, अरुण रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें