फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए सड़कों पर जनसैलाब

Mon, 06 Oct 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर इस तरह सड़कों पर जन सैलाब उमड़ आया।
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की अनदेखी से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने क्षेत्र में जन आक्रोश रैली निकालकर आक्रोश प्रकट किया। जल्द समस्या का समाधान न होने पर इससे भी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को चौखुटिया क्षेत्र के लोग रामगंगा घाटी आरती स्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद सड़कों पर उतरकर क्रांतिवीर चौराहे तक जन आक्रोश रैली निकाली।
लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार को लेकर कोई सुधार नहीं किए जा रहे हैं। अस्पताल महज रेफर सेंटर बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं करेगी तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन को कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता मोह में खोई सरकार को लोगों का दर्द नहीं दिख रहा है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस जीवन सिंह, मीना कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें