फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तड़फ रहे लोग, विभाग देख रहा तमाशा

Sun, 20 May 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 उक्रांद की बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। कहा कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है, लेकिन जल संस्थान मूकदर्शक बना हुआ है। समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से पानी मुहैया कराने की मांग उठाई गई। नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। हालांकि प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी।

विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है, लेकिन संस्थान की तरफ से अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से पानी मुहैया कराने की मांग की गई। लावारिस पशुओं की समस्या भी जोरशोर से उठी। कहा कि कई ग्रामीणों के आज तक राशनकार्ड नहीं बने, जिस कारण उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन नहीं मिलने से वे परेशान हैं। बैठक में नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के थराली में होने के कारण प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी। अब अगली बैठक 24 मई को पार्टी कार्यालय में फिर से होगी। बैठक में पूरन पांडे, अर्जुन खंपा, गोविंद अधिकारी, नरेंद्र अधिकारी, महेश त्रिपाठी, कुंदन किरौला,तारा गिरि, दान सिंह, मनोज अधिकारी, भुवन चौधरी, ललित मोहन शाह, नीरू आर्या, नवीन जोशी, कुंदन राम, राम सिंह बोरा, गोपाल राणा, मनोहर दत्त, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 20आरकेटी 01पी: उक्रांद की बैठक में भाग लेते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें