फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों के भुगतान को लेकर जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड में मनरेगा योजना के तहत विभिन्न समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों में आक्रोश भड़कने लगा है। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया, कहा कि लंबे समय से श्रमिकों और कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो चार जून से वह स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ क्रमिक अनशन शुरू करेंगी। तहसील में प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय वर्ष 15-16 से कार्यरत कुशल अकुशल श्रमिकों के खाते संशोधित होने के बावजूद पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


इसी वित्तीय वर्ष से कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। जबकि श्रमिक और सामग्री अंश का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने कहा कि यदि तीन जून तक मांगें पूरी नहीं हुई तो चार जून से वह स्वयं तहसील मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों के साथ धरने पर बैठेंगी। इस अवसर पर  प्रधान संगठन के अध्यक्ष महेश पंत, प्रधान हेमा हरबोला, प्रधान जानकी देवी, कमला देवी, नवीन मैनाली, हिम्मत सिंह, महेश पांडे, अनीता देवी, हिम्मत सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें