फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन को जल्द ओलंपिक में किया जाएगा शामिल : आर्य

Sun, 02 Feb 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। योगासन भारत संस्था के राष्ट्रीय महासचिव और जाने-माने योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार योगासन को प्रोत्साहित करने के लिए काफी काम कर रही है। योगासन कई राज्यों में शैक्षिक पाठ्यक्रम का जरूरी विषय बन गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2036 में जब ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत करेगा तब तक योगासन ओलंपिक में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य अल्मोड़ा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के योगासन संबंधी इवेंट में भाग लेने पहुंचे थे। एक मुलाकात में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जहां विश्व योग दिवस को मान्यता मिली। अब उन्हीं के योग प्रेम की वजह से योगासन को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने योगासन को अपने शैक्षिक पाठ्यक्रम का जरूरी विषय बना लिया है।
कई विश्वविद्यालय अब योगासन की प्रतियोगिताएं आयोजित करा रहे हैं। सीबीएसई केंद्रीय विद्यालय समेत कई बोर्ड भी योगासन को अपनाने के लिए आगे आए हैं। पुलिस ने इसे खेल की मान्यता दी है। जल्द ही पैरा मिलिट्री फोर्स में भी ऐसी ही व्यवस्था लागू की जाने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 30 लाख से ज्यादा लोग देश में इस समय योगासन कर रहे हैं। महज तीन साल का बच्चा भी अब योगासन करते दिखाई दे जाएगा। पिछले तीन साल से योगासन को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें