फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न पहुंचने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चौखुटिया के पटलगांव में जेई को घेरे खड़े लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा बायीं नहर का पानी तल्ली गेवाड़ के कई गांवों में न पहुंचने से लोगों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पटलगांव में एकत्र होकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। किसानों ने वहां पहुंची सिंचाई विभाग की जेई का घेराव किया। बाद में लोग उनके आश्वासन पर शांत हो गए। लोगों ने दो दिन में पानी न पहुंचने पर कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रामगंगा बायीं नहर का पानी चिनौनी से नीचे नहीं पहुंच पाया है। इसके चलते पटलगांव, भगोती, जेठुआ सहित कई गांवों में धान की पौध सूखने के कगार पर है। लोग सूखते खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। आक्रोशित लोगों ने शाम करीब साढ़े पांच बजे पटलगांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बाद में वहां पहुंची विभाग की कनिष्ठ अभियंता मंजू नेगी का पौने घंटे तक घेराव किया। उनके आश्वासन पर लोग मान गए। ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर पानी न पहुंचने पर सिंचाई कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में सिंचाई नहर का पानी देना तो दूर सिंचाई नहर की सफाई तक नहीं की गई है। सिंचाई नहरों की मरम्मत व सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष लाखों का खेल हो रहा है। इसके बावजूद कृषकों को किसी प्रकार की राहत नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन व घेराव में पुष्पा देवी, हेम जोशी, जानकी, भवानी, बसंती, कमला, पूजा, लीला, माया, प्रधान शंकर सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, दया सागर वैला, महेश शर्मा, कुंदन सिंह, जगदीश नोटियाल, दयाल सिंह सहित कई कृषक शामिल थे।
खेत छोड़ सड़क पर आने को मजबूर हैं किसान
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। बीडीसी सदस्य चंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि चौखुटिया में खेती किसानी बचाने के लिए समर्पित अधिकारियों की जरूरत है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा लाखों रुपये जारी करने के बाद सिंचाई नहरों की दुर्गति हो रही है जिससे कृषकों को आए दिन प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जिन किसानों को खेतों में होना चाहिए था वे मजबूर होकर सड़कों पर हैं।
पटलगांव तक बुधवार को हर हाल में पानी पहुंचा दिया जाएगा। सिंचाई का समय है और लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है। व्यवस्था बनाने के लिए हमने पीआरडी जवान की मांग की थी ताकि कोई भी व्यक्ति बेवजह नहर के पानी को बाधित न करे। पीआरडी जवान उपलब्ध नहीं कराए गए हैं जिसके चलते कुछ दिक्कत हो रही है।-मंजू नेगी जेई सिंचाई विभाग चौखुटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें