फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पशुपालकों के तीखे तेवर देख तत्काल पलटा आदेश

Sat, 10 May 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुधन प्रसार अधिकारी को हटाने से चढ़ा पारा, तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन




द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन में अव्वल दूनागिरी क्षेत्र के पशुपालकों का विभागीय अनसुनी से पारा चढ़ गया और क्षेत्र के पशुपालक/दुग्ध उत्पादक बड़ी संख्या में पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वाराहाट में धमक गए, जहां उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी करते हुए वहीं नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। पशुपालकों के तीखे तेवर देखते हुए उनकी मांग माननी पड़ी और दूनागिरी में पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती के आदेश पर मामला शांत हुआ।

दरअसल, लगभग 8 माह पहले ग्रामीणों के आंदोलन के बाद दूनागिरी में पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार सिरोही की तैनाती हुई, लेकिन बीते 29 अप्रैल को अचानक सिरोही को दूनागिरी से पशु सेवा केंद्र कफड़ा से संबद्ध कर दिया गया। तभी पशुपालकों में आक्रोश उपजा। चंद रोज पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि पशुधन प्रसार अधिकारी का संबद्धीकरण निरस्त कर वापस दूनागिरी नहीं भेजा, तो वे पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वाराहाट में तालाबंदी कर देंगे। आज तक उनकी मांग धरी रही, तो अपने पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार दूनागिरी क्षेत्र के पशुपालक द्वाराहाट पहुंच गए और उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके तीखे तेवर देख पशुपालन महकमा हरकत में आया।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों को समझाया और उच्च अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, कुमाऊं मंडल के 29 अप्रैल के आदेश में संशोधन हुआ। जिसमें कालीखोली पशु सेवा केंद्र के क्षेत्र प्रसार अधिकारी नवीन चंद्र चौधरी को सप्ताह के तीन दिन कफड़ा में विभागीय कार्य संपादन करने का आदेश हुआ। साथ ही दूनागिरी में तैनात मनोज कुमार सिरोही को पूर्व की भांति दूनागिरी में कार्य करने के आदेश दिए। इसके बाद पशुपालक माने और आंदोलन सफलतापूर्वक समाप्त हो गया।
विज्ञापन


वहां पर दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, प्रमोद कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, जोगा राम, दीपा नेगी, हेमा देवी, पदमा भंडारी समेत दुधोली, टोढरा, रतखाल, चरी ग्रामसभाओं के दुग्ध उत्पादक केंद्रों के दुग्ध उत्पादक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें