फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में जाम के झाम से लोग बेहाल

विज्ञापन
रानीखेत के सदर बाजार में जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पुलिस और प्रशासन के तमाम नियम कानूनों के बावजूद यातायात व्यवस्था की रानीखेत में फिर से धज्जियां उड़ने लगी हैं। बीच में कुछ समय तक व्यवस्था ढर्रे पर आ गई थी, लेकिन अब फिर से जाम का झाम लोगों के लिए सिर दर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

सदर बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस का कोई बस नहीं चल रहा है। वाहन चालकों की मनमानी के कारण वाहन पास नहीं हो पा रहे हैं और जाम लग रहा है। जिससे यात्रियों के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो रही है।
नगर में अब शरदोत्सव, दुर्गा महोत्सव सहित तमाम आयोजन होने हैं। इस बीच सेना की कोटा भर्ती रैली भी प्रस्तावित है। नगर में चहल-पहल बढ़ने लगी है, लेकिन पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को नहीं सुधार पा रहा है। सड़कों के किनारे कई वाहन चालक वाहनों को घंटों खड़ा कर नदारद हो जा रहे हैं, जिस कारण बड़े वाहन पास नहीं हो पाते और जाम लग जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी ने कहा कि बीच में कुछ महीनों तक व्यवस्था में काफी सुधार आ गया था, लेकिन अब फिर से व्यवस्था गड़बड़ा रही है। उन्होंने पुलिस से व्यवस्था को ठीक करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें