राजकीय महिला पालीटेक्निक अल्मोड़ा का प्राथमिक स्कूल रैलाकोट में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर शिविरार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा करने का बेहतर माध्यम है। शिविरार्थियों ने रैलाकोट में मार्गों की सफाई की और लोगों को जागरूक किया। संस्थान के संजय कुमार, आईडी तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रधान मीना आर्य ने बुराइयों के खिलाफ एनएसएस स्वयं सेवकों से आगे आने का आह्वान किया।
इस मौके पर छात्राओं ने साक्षरता, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर मोहन सिंह रावत, अमरनाथ सिंह रावत, संजय कुमार, दिनेश सक्सेना, सरफराज आलम, किरन बिष्ट, राशी शाह, कार्यक्रम अधिकारी बंका सिंह पवार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मदन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।