फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलेखाल विकासखंड के गांवों में पानी को तरसे लोग

Mon, 20 Mar 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गर्मी की दस्तक देते ही मौलेखाल विकासखंड के एक दर्जन गांवों में पानी का संकट शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण नौलों अथवा प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मौलेखाल विकासखंड के कुनहिल, शशिखाल, नपटुवा, पोखरी, वैला, स्वास्थ्य केंद्र देवायल, हिनौला, वैला, करगेत,  मौलेखाल आदि गांवों में नैकणा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। गर्मी के दस्तक देने के साथ ही योजना के स्रोत में पानी कम हो गया है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल लाइन में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण एक दर्जन गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण नौले अथवा प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। सुबह होते ही नौले और जल स्रोतों में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो जा रही है।

घंटों इंतजार करने के बाद भी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और पानी जुटाने में बर्बाद हो रहा है। कई गांवों में तो प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पानी कम होते जा रहा है। इस कारण भविष्य में जल संकट गहराने के आसार है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से पानी नहीं मिलने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें