रानीखेत में लावारिस कुत्तों को खाना उपलब्ध कराती इरम अली और उनकी सहयोगी श्वेता डोगरा।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के चलते लावारिस जानवरों के लिए भी खाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। प्रशासन की मदद से इस कार्य में कई लोग लगे हुए हैं।
गांधी चौक स्थित मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति जहां चारे की व्यवस्था कर रही है, वहीं पिछले पांच सालों से लावारिस और बीमार कुत्तों की सेवा में लगी मजखाली की इरम अली कुरैशी भी इन दिनों कुत्तों के लिए खाना मुहैया करा रही हैं।
दरअसल, एसडीएम अभय प्रताप सिंह के सम्मुख जब यह लावारिस जानवरों की यह प्रमुख समस्या उठी तो उन्होंने तत्काल इस पर कार्रवाई शुरू कर दी और जागरूक स्थानीय लोगों की टीम भी तैयार कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया कराई।