फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए बनेगी ठोस नियमावली

Sun, 30 Mar 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ का लोअर माल रोड स्थित एक होटल में रविवार को प्रांतीय अधिवेशन हुआ। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिवेशन को वर्चुअल संबोधित किया। कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गई है। अब सरकार जल्द से जल्द उपनल कर्मचारियों के लिए ठोस नियमावली बनाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि उपनल कर्मचारी मेहनती हैं। लंबे समय से वे राज्य के कई विभागों में अति न्यूनतम वेतन में सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मियों को नियमित करने की घोषणा की है।
निश्चित सरकार ऐसी नियमावली बनाएगी कि अधिक उपनल कर्मियों को लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, रानीखेत जिलाध्यक्ष अनिल शाही रहे। प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुसाईं ने मुख्य अतिथि को मांगपत्र सौंपा। वहां पर शेखर भट्ट, मनीष वर्मा, निशांत गोस्वामी, मनोहर सिंह नेगी, रेखा, कमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें