फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: टैक्सी स्टैंड में बैठने की व्यवस्था न होने से दिक्कत

Sun, 04 May 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के लिंक मार्ग पर स्थित टैक्सी स्टैंड में यात्रियों के बैठने की सुविधा नहींं है। ऐसे में यात्रियों को खड़े-खड़े टैक्सियों का इंतजार करना पड़ता है। बारिश और धूप में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


टैक्सी स्टैंड से हल्द्वानी, बागेश्वर, लमगड़ा, शहरफाटक, रानीखेत, पिथौरागढ़ समेत कई स्थानों को 250 से अधिक टैक्सियों का रोजाना संचालन किया जाता है। इनमें एक हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। टैक्सी स्टैंड के संचालन के लिए निगम टैक्सी यूनियन से शुल्क लेता है। यूनियन भी टैक्सी संचालकों से सुविधा शुल्क ले रही है। दोनों जिम्मेदारों ने यात्रियों की सुविधा को अनदेखा किया है। टैक्सी स्टैंड में यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश और धूप में यात्री खड़े-खड़े बसों का इंतजार करते है। टैक्सी स्टैंड पर सड़क किनारे नालियों की भी नियमित सफाई नहीं होने से दुर्गंध आती है। सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। प्रस्ताव मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें