फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लंबी रूट की बसों को माल रोड से लाने की मांग उठाई

Sun, 04 May 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर निगम सभागार में डे केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने भैरव मंदिर में एक वर्ष से बंद पड़ी पार्किंग को शीघ्र संचालित करने की मांग उठाई। उन्होंने जीजीआईसी के समीप पार्किंग के चालू होने पर जिलाधिकारी का आभार जताया।
विज्ञापन

शनिवार को हेम चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने आशंका जताई कि दूसरे जिलों से बंदरों को अल्मोड़ा में छोड़ा जा रहा है। इससे नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। कटखने बंदर कई लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। उन्होंने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने, लोअर माल रोड से धारानौला तक प्रस्तावित टनल निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, क्वारब की समस्या का समाधान करने, रोडवेज की लंबी रूट की बसों को पांच मिनट के लिए माल रोड तक लाने आदि की मांग की। वहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गोकुल सिह रावत, एमसी कांडपाल, गजेंद्र सिहं नेगी, चंद्रमणी भट्ट, आनंद सिहं बगडवाल, रमा भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, दिवान सिहं बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें