फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भतरौंजखान-बेतालघाट मार्ग पर रोडवेज और केमू की बस सेवाएं ठप

Thu, 17 Jul 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान से बेतालघाट तक चलने वाली रोडवेज और केमू की बस सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। इससे यात्रियों को निजी वाहनों में महंगा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस रूट पर भतरौंज, नौघर, च्यूनी, बिनकोट, सून्नसायरी, नौगां, जोशीखोला, डाबर समेत कई गांवों से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। इनमें छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा, व्यापारी और ग्रामीण शामिल हैं। बस सेवाएं बंद होने के कारण यात्रियों को कई बार घंटों निजी वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। कई बार वाहन उपलब्ध न होने पर उन्हें मीलों पैदल सफर तय करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारी और लोगों ने जल्द से जल्द बस सेवाएं बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें