फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में समय पूर्व प्रसव के मामले बढ़ने से चिंता

Thu, 17 Jul 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय जिलों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार दावे करता रहा है लेकिन जमीनी हकीकत अलग ही है। जिले में हर साल औसतन 3684 शिशुओं का जन्म होता है जिनमें से 120 से अधिक शिशु समय से पहले (प्रीमैच्योर) जन्म ले रहे हैं। यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बन गया है।
विज्ञापन


जिले में विभाग की ओर से गर्भवतियों के लिए कई योजनाएं और सुविधाएं जैसे नियमित जांच, पोषण आहार, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसके बावजूद भी प्रीमैच्योर मामलों की संख्या में कोई खास गिरावट नहीं आ पाई है। जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक अधीक्षक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमा रावत ने बताया कि समय से पूर्व प्रसव के पीछे महिलाओं की बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और पोषण की कमी जैसे कई प्रमुख कारण हैं। समय से पहले जन्मे शिशुओं को आमतौर पर एनीमिया, सांस लेने में तकलीफ, अविकसित फेफड़े और अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। गंभीर मामलों में यह स्थिति नवजात मृत्यु का कारण भी बन जाती है।
मेडिकल कॉलेज में माह छह प्रीमैच्योर केस
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार माह में करीब 20 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ है जिनमें से छह से अधिक शिशु समय से पूर्व जन्मे हैं। ऐसे मामलों में नवजातों को विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। उन्हें एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) वार्ड में भर्ती करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें