फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विवेकानंद पुरी वार्ड में नाले के निर्माण की मांग

Mon, 23 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के विवेकानंद पुरी वार्ड में प्रस्तावित एचएनबी स्टेडियम से जीवन ज्योति तक नाले के निर्माण को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला के नेतृत्व में कई लोगों ने निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि नाला निर्माण कार्य बॉन्ड की शर्तों के अनुसार एक वर्ष पूर्व ही पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण आज तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया। इससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि चार दिनों के भीतर कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में पार्षद कमला किरौला, पीएस लटवाल, नरेंद्र सिंह बघरी, मोहन सिंह गुसाई, दीवान सिंह भाकुनी, रमेश सिंह कनवाल, डीके उपाध्याय, केपी जोशी, कौशल बिष्ट, कमल लटवाल, गजेंद्र सिंह, सूरज सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें