फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, सारे इंतजाम चौकस

Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत-पाक के बीच तनाव और संघर्ष की स्थिति को देखते हुए यहां स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड में आ गया है। जरूरत पड़ने पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिले में रैपिड रिस्पांस और ट्रामा मैनेजमेंट टीमें गठित कर ली गई हैं। यहां जिला और महिला अस्पताल, बेस अस्पताल में कुल 500 से अधिक बेडों की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं, जबकि स्वास्थ्य कर्मियों छुट्टी पहले ही रद्द की जा चुकी है।
विज्ञापन

हाल में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है और संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में सजगता बढ़ गई है। इसी क्रम में किसी अप्रिय घटना की स्थिति से निपटने के लिए अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य महकमे ने अपने स्तर की तैयारियों के लिए कमर कस ली है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल समेत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

युद्ध जैसी स्थिति आने पर यदि घायल पहुंचें तो उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा देने की व्यवस्था को पुख्ता बनाया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से सर्जन, फिजीशियन और अस्थि रोग विशेषज्ञों की तीन टीमें गठित की गई हैं जिन्हें घायलों का प्राथमिक और विशेष इलाज की जिम्मेदारी दी गई है।
मेडिकल कॉलेज में 430 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है जो चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा जबकि जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में मिलाकर कुल 80 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें