फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ड्यूटी पर वापस लौटने वाले जवानों के लिए फ्री गाड़ी की व्यवस्था

Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के लोगों में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है। एंजल्स एकेडमी कपकोट के एमडी भारत सिंह गढ़िया ने छुट्टी रद्द होने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटने वाले सैनिकों के लिए निशुल्क परिवहन की व्यवस्था करने का एलान किया है। उनके प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा है। जिले में सेना के जवान छुट्टी पर आए हैं। उनको वापस ड्यूटी में लौटने के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए फ्री गाड़ी की व्यवस्था की गई है। भारत सिंह गढ़िया का कहना है कि ड्यूटी पर वापस लौटने के लिए वह निशुल्क गाड़ी की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने जिन सैनिकों को ड्यूटी पर वापस लौटना है, उनसे 8449697463 और 7456977668 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें