फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक बार फिर हीराडूंगरी में सीसीटीवी में कैद हुए तीन तेंदुए

Sun, 27 Apr 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के हीराडूंगरी में एक बार फिर रविवार की सुबह तीन तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हीराडूंगरी में एक मकान के बाहर से लगे सीसीटीवी में रविवार की सुबह चार बजे तीन तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई। तेंदुए मकान के आंगन में दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह जानकारी मिली। इससे जानमाल का खतरा बना है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन


संभावित क्षेत्रों के स्कूलों के आसपास होगी निगरानी

अल्मोड़ा। वन विभाग के अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा ने बताया कि नगर क्षेत्र में एक सप्ताह से सीसीटीवी में तीन तेंदुओं की गतिविधि दर्ज हुई है। इसके चलते गश्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि संभावित क्षेत्रों में सरकारी और निजी स्कूलों के आसपास सुबह और दोपहर के समय गश्त की जाएगी।
विज्ञापन




टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

मोहन राम आर्या रेंजर अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें