फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी संकल्प लेे, तो हर बाधा मार्ग बन जाती है : ऋतु

Sun, 27 Apr 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण रविवार को रानीखेत पहुंचीं। उन्होंने यहां हिल क्राफ्ट संस्था में जाकर महिलाओं के कार्य को बारीकी से देखा। इस दौरान उन्होंने संस्था में कार्यरत महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अगर नारी संकल्प ले ले तो हर बाधा भी मार्ग बन जाती है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष संस्था में पहुंची तो संस्था की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। पारंपरिक पिछौड़ा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। ऋतु खंडूड़ी ने हिल क्राफ्ट की ओर से निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। महिलाओं से संवाद करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि संस्था की महिलाएं अपनी पारंपरिक धरोहर को संरक्षित करते हुए राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय बाजारों में पहचान बना रही हैं जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक सहायता, हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार व महिला उद्यमिता प्रोत्साहन आदि योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए।

हिल क्राफ्ट संस्था की निदेशक चयनिका साह बिष्ट ने बताया कि संस्था की शुरुआत मात्र सात महिलाओं से हुई थी जो आज बढ़कर 100 के पार हो गई है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और पारंपरिक कारीगरी को जीवित रखना है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रयास से स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती मिल रही है। इस दौरान लोक चेतना मंच के निदेशक जोगेंद्र बिष्ट, विधायक सल्ट महेश जीना, कुमाऊं संयोजिका विमला रावत, घनश्याम भट्ट, बृजेश भूषण, बृजेश जोशी, मीनाक्षी बिष्ट, सीओ विमल प्रसाद, तहसीलदार दीपिका आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



महिला उद्यमियों ने साझा किए अनुभव

रानीखेत। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की मौजूदगी में हिल क्राफ्ट से जुड़ी महिला उद्यमियों भावना, रुबीना, शांति समेत कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से कदम उठाने तथा अपनी पारंपरिक कला को संजोने का अवसर मिला है। महिलाओं ने बताया कि संस्था के प्रयासों से ही अपने उत्पादों को वह देश-विदेश तक पहुंचा पा रहे हैं।ृ जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें